Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah (Part-10)

Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah (Part-10)

नमाज़ियों की आम गलतियाँ और उनकी इस्लाह

पार्ट-10

बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम...

[37] बच्चों को पहली सफ़ में खड़ा करना:

قَالَ ﷺ: لِيَلِنِي مِنْكُمْ أُولُو الْأَحْلَامِ وَالنُّهَى ثُمَّ الَّذِينَ يَلُونَهُمْ، ثُمَّ الَّذِينَ يَلُونَهُمْ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "सफ़ में मुझसे क़रीब वो लोग हों जो बालिग़ हों, समझदार हों। फिर जो उनसे क़रीब हों, फिर जो उनसे क़रीब हों।" (मुस्लिम: अस-सलाह 122 - (432)) - अन अबू मसूद

★ इमाम के पीछे पहली सफ़ में बालिग़, समझदार और आलिम ओ बा-इल्म लोगों का खड़ा होना सुन्नत-ए-नबवी है।
★ छोटे और ना-समझ बच्चों को पहली सफ़ में इमाम के ठीक पीछे खड़े करने के बजाय मुअख़्ख़र (पीछे की) सफ़ों में खड़ा करना चाहिए।


[38] इमाम के आने से पहले खड़े हो जाना:

قَالَ ﷺ: إِذَا أُقِيمَتِ الصَّلَاةُ فَلَا تَقُومُوا حَتَّى تَرَوْنِي قَدْ خَرَجْتُ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जब नमाज़ की इक़ामत हो तो खड़े मत हो जब तक कि देख न लो कि मैं अपने कमरे से निकल कर (मस्जिद में) आ गया हूँ।" (बुख़ारी: अल-अज़ान 637 - मुस्लिम: अल-मसाजिद व मवाक़िउस-सलाह 156 - (604))

★ इक़ामत शुरू होते ही इमाम को देखे बिना हड़बड़ी में खड़े हो जाना सुन्नत के ख़िलाफ़ है।
★ जब तक इमाम मुसल्ले पर या मस्जिद में दाख़िल होता नज़र न आए, तब तक इत्मीनान से बैठे रहना चाहिए।


[39] इमाम से पहले आमीन कहना:

قَالَ ﷺ: إِذَا أَمَّنَ الْإِمَامُ فَأَمِّنُوا، فَإِنَّهُ مَنْ وَافَقَ تَأْمِينُهُ تَأْمِينَ الْمَلَائِكَةِ غُفِرَ لَهُ مَا تَقَدَّمَ مِنْ ذَنْبِهِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जब इमाम आमीन कहे तो तुम भी आमीन कहो, इस लिए कि जिसकी आमीन फ़रिश्तों की आमीन के मुवाफ़िक़ हो जाए उसके पिछले तमाम गुनाह माफ़ हो जाते हैं।" (बुख़ारी: अल-अज़ान 780 - मुस्लिम: अस-सलाह 72 - (410)) - अन अबू हुरैरह

★ इमाम के 'व लद्-दाल्ललीन' ख़त्म करने से पहले ही या इमाम से आगे बढ़कर आमीन पुकारना ग़लत तरीक़ा है।
★ मुक़्तदी को हमेशा इमाम की आमीन के साथ मिलाकर ही आमीन कहनी चाहिए।


[40] इक़ामत के वक़्त भी सुन्नत व नफ़्ल में मशगूल होना:

قَالَ ﷺ: إِذَا أُقِيمَتِ الصَّلَاةُ فَلَا صَلَاةَ إِلَّا الْمَكْتُوبَةُ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जब नमाज़ की इक़ामत हो जाए तो सिवाए फ़र्ज़ नमाज़ के कोई और नमाज़ नहीं।" (मुस्लिम: सलातुल मुसाफ़िरीन व क़स्रुहा 63 - (710) - 64 - (710)) - अन अबू हुरैरह

عَنْ ابْنِ بُحَيْنَةَ قَالَ: أُقِيمَتْ صَلَاةُ الصُّبْحِ، فَرَأَى رَسُولُ اللَّهِ ﷺ رَجُلًا يُصَلِّي وَالْمُؤَذِّنُ يُقِيمُ، فَقَالَ: أَتُصَلِّي الصُّبْحَ أَرْبَعًا؟

इब्न बुहैना ؓ से रिवायत है, फ़रमाते हैं: "नमाज़ की इक़ामत हुई। अल्लाह के रसूल ﷺ ने देखा कि एक शख़्स नमाज़ पढ़ रहा है जबकि मुअज़्ज़िन इक़ामत कह रहा था। इस पर आप ने फ़रमाया: क्या तुम सुबह की नमाज़ चार रकअत पढ़ रहे हो?" (बुख़ारी: अल-अज़ान 663 - मुस्लिम: सलातुल मुसाफ़िरीन व क़स्रुहा 66 - (711)) वल-लफ़्ज़ु लि-मुस्लिम

عَنْ عَبْدِ اللَّهِ بْنِ سَرْجِسَ قَالَ: دَخَلَ رَجُلٌ الْمَسْجِدَ وَرَسُولُ اللَّهِ ﷺ فِي صَلَاةِ الْغَدَاةِ فَصَلَّى رَكْعَتَيْنِ فِي جَانِبِ الْمَسْجِدِ ثُمَّ دَخَلَ مَعَ رَسُولِ اللَّهِ ﷺ فَلَمَّا سَلَّمَ رَسُولُ اللَّهِ ﷺ قَالَ: يَا فُلَانُ! بِأَيِّ الصَّلَاتَيْنِ اعْتَدَدْتَ؟ أَبِصَلَاتِكَ وَحْدَكَ أَمْ بِصَلَاتِكَ مَعَنَا؟

अब्दुल्लाह बिन सरजिस ؓ से रिवायत है, फ़रमाते हैं: "एक शख़्स मस्जिद में दाख़िल हुआ और अल्लाह के रसूल ﷺ सुबह की नमाज़ पढ़ा रहे थे। उस शख़्स ने मस्जिद के एक हिस्से में दो रकअत अदा कीं और अल्लाह के रसूल ﷺ के साथ जमाअत में शरीक हो गया। जब आप ने सलाम फेरा तो फ़रमाया: ऐ फुलां! तुम अपनी किस नमाज़ को शुमार करोगे? उस नमाज़ को जो तुमने तन्हा पढ़ी है या उस नमाज़ को जो हमारे साथ अदा की?" (मुस्लिम: किताब सलात अल-मुसाफ़िरीन व क़स्रुहा 67 - (712))  

★ फर्ज़ नमाज़ की इक़ामत शुरू हो जाने के बाद कोई भी सुन्नत या नफ़्ल नमाज़ शुरू करना या उसे जारी रखना जायज़ नहीं है।
★ इक़ामत होते ही सब कुछ छोड़कर फ़ौरन फ़र्ज़ नमाज़ की सफ़ में शामिल हो जाना लाज़िम है।


By Team Islamic Theology

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Subscribe

Follow Us

WhatsApp
Chat With Us
WhatsApp
WhatsApp Chat ×

Assalamu Alaikum 👋
How can we help you?

Start Chat