Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah (Part-9)

Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah (Part-9)

नमाज़ियों की आम गलतियाँ और उनकी इस्लाह

पार्ट-9

बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम...

[33] नमाज़ बा-जमाअत में सफ़ें सीधी न करना:

قَالَ ﷺ: لَتُسَوُّنَّ صُفُوفَكُمْ أَوْ لَيُخَالِفَنَّ اللَّهُ بَيْنَ وُجُوهِكُمْ 

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "तुम ज़रूर अपनी सफ़ों को सीधा करो, वरना अल्लाह तआला तुम्हारे चेहरों (यानी तुम्हारे दिलों) में इख़्तलाफ पैदा कर देगा।" (बुख़ारी: अल-अज़ान: 717 - मुस्लिम: अस-सलाह: 659)

★ नमाज़ बा-जमाअत के दौरान सफ़ों को सीधी और दुरुस्त न करना बहुत बड़ी लापरवाही है।
★ सफ़ों में टेढ़ापन दिलों में फूट और इख़्तलाफ का सबब बनता है, इसलिए कंधे से कंधा मिलाकर सफ़ सीधी करना लाज़िम है।


[34] सफ़ों में बाहम फ़सला रखना:

عَنْ أَنَسِ بْنِ مَالِكٍ عَنِ النَّبِيِّ ﷺ قَالَ: أَقِيمُوا صُفُوفَكُمْ فَإِنِّي أَرَاكُمْ مِنْ وَرَاءِ ظَهْرِي وَكَانَ أَحَدُنَا يُلْصِقُ مَنْكِبَهُ بِمَنْكِبِ صَاحِبِهِ وَقَدَمَهُ بِقَدَمِهِ

अनस बिन मालिक ؓ नबी करीम ﷺ से रिवायत करते हैं कि: "आप ﷺ ने फ़रमाया: अपनी सफ़ें सीधी कर लो, इस लिए कि मैं अपने पीछे से तुम्हें देखता हूँ। (راوی) फ़रमाते हैं: हम में से हर शख़्स अपना कंधा अपने साथी के कंधे से और अपना क़दम अपने साथी के क़दम से जोड़ लेता था।" (बुख़ारी: अल-अज़ान: 725)

قَالَ ﷺ: لَا تَذَرُوا فُرُجَاتٍ لِلشَّيطَانِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "शैतान के लिए (सफ़ों में) खाली जगहें मत छोड़ो।" (मुसनद अहमद, अबू दाऊद, तबरानी) हज़रत इब्न उमर ؓ  से रिवायत है। [सहीह अल-जामिअ: 1187, अस-सहीहा: 743] (सहीह)

★ सफ़ों के दरमियान खाली जगहें छोड़ना या आपस में फासला रखना सुन्नत के ख़िलाफ़ है।
★ सफ़ों में कंधे से कंधा और पैर से पैर मिलाकर खड़े होना चाहिए ताकि शैतान के लिए जगह न बचे।


[35] सफ़ से अलग नमाज़ पढ़ना:

عَنْ وَابِصَةَ أَنَّ رَسُولَ اللَّهِ ﷺ رَأَى رَجُلًا يُصَلِّي خَلْفَ الصَّفِّ وَحْدَهُ فَأَمَرَهُ أَنْ يُعِيدَ

वाबीसा ؓ से रिवायत है कि: "अल्लाह के रसूल ﷺ ने एक शख़्स को सफ़ के पीछे अकेले नमाज़ पढ़ते देखा तो आप ने उसे नमाज़ दोहराने का हुक्म दिया।" (मुसनद अहमद, अबू दाऊद, तिर्मिज़ी) [मिश्कात: 1105] (सहीह)

ولفظ ابن حبان: قَالَ ﷺ: فَأَعِدُ صَلَاتَكَ، فَإِنَّهُ لَا صَلَاةَ لِفَرْدٍ خَلْفَ الصَّفِّ وَحْدَهُ 

इब्न हिब्बान के अल्फाज़ हैं: आप ﷺ ने फ़रमाया: "अपनी नमाज़ दोहराओ, इस लिए कि उस शख़्स की नमाज़ नहीं जो सफ़ से पीछे अकेले ही नमाज़ पढ़ ले।" (इब्न हिब्बान) [अत-तअलीक़ातुल हिसान: 2200] (सहीह)

★ किसी मजबूरी के बगैर सफ़ से हटकर पीछे अकेले खड़े होकर फर्ज नमाज़ पढ़ना दुरुस्त नहीं है।
★ अगर सफ़ में जगह न हो तो आगे वाले से मिलकर या उसे हल्का खींचकर अपने साथ सफ़ में मिला लेना चाहिए।


[36] अगली सफ़ मुकम्मल होने से कबल सफ़ बनाना:

قَالَ ﷺ: أَتِمُّوا الصَّفَّ الْأَوْلَ ثُمَّ الَّذِي يَلِيهِ وَإِنْ كَانَ نَقْصٌ فَلْيَكُنْ فِي الصَّفِّ الْمُؤَخَّرِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "पहले अगली सफ़ को मुकम्मल करो, फिर उसके बाद वाली सफ़ को। सफ़ में कमी सिर्फ आखिरी सफ़ में रहे।" (मुसनद अहमद, नसाई) हज़रत अनस से रिवायत है। [तहक़ीक़ अल-अलबानी: 818] (सहीह)

★ जमाअत की नमाज़ में हमेशा पहली सफ़ को पूरी तरह भरकर मुकम्मल करना चाहिए।
★ पहली सफ़ को अधूरा छोड़े बिना दूसरी या अगली सफ़ शुरू करना सुन्नत के ख़िलाफ़ तरीका है।


By Team Islamic Theology

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Subscribe

Follow Us

WhatsApp
Chat With Us
WhatsApp
WhatsApp Chat ×

Assalamu Alaikum 👋
How can we help you?

Start Chat