Khulasa e Qur'an - surah 82 | surah al infitaar

Khulasa e Qur'an - surah | quran tafsir

खुलासा ए क़ुरआन - सूरह (082) अल इनफ़ेतार


بِسْمِ اللَّهِ الرَّحْمَٰنِ الرَّحِيمِ


सूरह (082) अल इनफ़ेतार


(i) क़यामत में कायेनात की हालत

आसमान फट जाएगा, सितारे बिखर जाएंगे, समुंदर फाड़ दिए जाएंगे। (1 से 3)


(ii) आख़िरत के दिन

क़ब्रें खोल दी जाएंगी, हर इंसान को मालूम हो जायेगा कि उसने आगे क्या भेजा था और पीछे क्या छोड़ा है। उस दिन फ़ैसला अल्लाह के हाथ में होगा और बुरे लोगों से पूछा जाएगा कि तुम्हें किस चीज़ ने धोके में डाले रखा। उस दिन नेक लोग नेअमत वाली जन्नत में होंगे और नाफ़रमान लोगो का ठिकाना जहन्नम होगा। (3 से 5, 19)


(iii) रब कौन है? 

जिसने पैदा किया, सिर से पांव तक दुरुस्त किया, अंगों को संतुलित किया, जिस सूरत में चाहा उसको जोड़ दिया। (6 से 8)


(iv) किरामन कातेबीन

हर इंसान के साथ दो प्रिय फ़रिश्ते मुक़र्रर हैं जो उसके हर अमल को महफ़ूज़ कर लेते हैं। (13 से 16)


आसिम अकरम (अबु अदीम) फ़लाही

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

क्या आपको कोई संदेह/doubt/शक है? हमारे साथ व्हाट्सएप पर चैट करें।
अस्सलामु अलैकुम, हम आपकी किस तरह से मदद कर सकते हैं? ...
चैट शुरू करने के लिए यहाँ क्लिक करें।...