Raaz Chhupane Ke Faide Aur Use Zahir Karne Ke Nuqsanat

raaz-chhupane-ke-faide-aur-use-zahir-karne-ke-nuksanat


राज़ छिपाने के फ़ायदे और उसे ज़ाहिर करने के नुक़सानात

एक मुसलमान की दीनी और अख़्लाक़ी ज़िम्मेदारी है कि वह किसी दूसरे का राज़ फ़ाश न करे, किसी की पोशीदा बात जानने की कोशिश भी न करे और एक-दूसरों के उयूब की पर्दापोशी करे। हम सबके कंधों पर यह एक बड़ी क़िस्म की ज़िम्मेदारी है। कहा जाता है कि राज़ छिपाने से ज़्यादा आसान है माल छिपाना। इसलिए यह अज़ीम ज़िम्मेदारी है। अफ़सोस कि हमारे अंदर इस ज़िम्मेदारी की अदाएगी में बड़ी कोताही है। इस कोताही को दूर करने और अपने अंदर इस गुनाह के तईं अल्लाह का ख़ौफ़ पैदा करने की ग़रज़ से यह मज़मून लिख रहा हूँ, अल्लाह तआला से दुआ करते हुए वह हमारे अंदर अपना ख़ौफ़ पैदा कर दे।

हममें से कोई मासूम नहीं है, गुनाह हर एक से सरज़द होता है, सारे लोगों में उयूब-ओ-नक़ाइस हैं। एक अल्लाह की ज़ात है जो हर क़िस्म के ऐब से पाक-ओ-साफ़ और हर क़िस्म की ख़ूबी उसमें बदरजा-ए-कमाल है। जब कोई इंसान ग़लती से मुबर्रा (पाक साफ़) नहीं तो फिर कोई दूसरों के उयूब को बयान करके उन्हें लोगों के सामने रुसवा करने की क्यों कोशिश करता है? ऐसे लोगों के लिए सख़्त क़िस्म की सज़ा है जो अपने उयूब जानते हुए दूसरों के उयूब ज़ाहिर करता है कभी अपनी झूठी बरतरी दिखाने के लिए तो कभी दूसरों को ज़लील करने के लिए या कभी दुनियावी मंफ़अत (फ़ायदे) के हुसूल के लिए। याद रखिए, आज हम किसी को रुसवा करते हैं तो कल क़ियामत में अल्लाह तआला हमें भी लोगों के सामने ज़लील-ओ-रुसवा करेगा।

क़ुरआन व हदीस की रौशनी में इंसानी राज़ से मुताल्लिक़ चंद उमूर बयान किए जाते हैं।


(1) अपने राज़ किसी से न बयान करें: पहले मर्हला में हमें ख़ुद ही अपने असरार-ओ-रमूज़ (छुपी हुई बातों) की हिफ़ाज़त करनी है यानी जो बातें राज़दारी की हैं हमें किसी से बयान नहीं करना चाहिए इल्ला यह कि हमारा कोई ख़ास हो और उससे बयान करना किसी मक़सद व हिकमत के तहत हो। हम अपने असरार की हिफ़ाज़त करेंगे तो बहुत सारी परेशानियों से बचे रहेंगे। हज़रत अली रज़ियल्लाहु अन्हु का बड़ा क़ीमती क़ौल है:

(للماوردي والدين الدنيا ادب) أسيره صرت به، تكلمت فإن أسيرك، سرك

राज़ उस वक़्त तक आपका ग़ुलाम है जब तक आपने उसे किसी से बयान नहीं किया है लेकिन जब उसे बयान कर दिया तो अब आप उसके ग़ुलाम हो गए।

अल्लाह की तरफ़ से कोई ख़ास फ़ज़्ल-ओ-करम हो जिसके बयान करने से बुरज-ओ-हसद का अंदेशा हो तो नेअमत-ओ-फ़ज़्ल का ज़िक्र लोगों में ख़ुसूसियत के साथ न करें बल्कि उमीमी अंदाज़ में करें ताकि आपकी इस ख़ास नेअमत का हासिद को पता न चले जैसा कि अल्लाह तआला ने क़ुरआन में ज़िक्र किया है:

(5:يوسف) كَذَا لَكَ فَيَكِيدُوا إِخْوَتَكَ عَلَى رُؤْيَاكَ تَقْصُصْ لَا بُنَيَّ يَا قَالَ

याक़ूब अलैहिस्सलाम ने कहा प्यारे बच्चे! अपने इस ख़्वाब का ज़िक्र अपने भाइयों से न करना, ऐसा न हो कि वे तेरे साथ कोई फ़रेबकारी करें।

इस आयत में ख़्वाब की नेअमत-ओ-बशारत को अपने हासिद भाई से छिपाने का ज़िक्र है और फ़रमान-ए-नबवी है:

(943:الجامع صحيح) محصودُ نعمةٍ ذي كلِّ فإنَّ ، بالكتمانِ الحوائجِ إنجاحِ على استعينوا

लोगों से छिपाकर अपने मक़ामिद की कामयाबी पर मदद तलब करो क्योंकि हर नेअमत वाला हसद किया जाता है।


(2) दूसरों के उयूब की पर्दापोशी: फिर दूसरों की बारी आती है कि अगर उनके पास किसी मुसलमान भाई का कोई राज़ है तो उसे लोगों में बयान न करे ख़्वाह वह राज़ उसके घर, उसकी ज़ाती बुराई, ऐब और नक़्स से मुताल्लिक़ हो। नबी का फ़रमान है:

(2078:ماجه ابن صحيح) والآخرةِ الدُّنْيا في اللَّهُ سَتَرَهُ مُسْلِمًا سَتَرَ مَنْ

जिसने किसी मुसलमान की पर्दापोशी की तो अल्लाह दुनिया व आख़िरत में उसकी पर्दापोशी करेगा।

हाफ़िज़ इब्न हजर ने कहा कि पर्दापोशी से मुराद है किसी ने कोई बुराई देखी तो उसे लोगों के मामले बयान न करे।

इस हदीस की मज़ीद वज़ाहत नबी के दूसरे फ़रमान में होती है जिसमें पर्दापोशी न करने वालों के लिए सख़्त वईद भी है:

(2079:ماجه ابن صحيح) بيتهِ في بها يفضحَهُ حتَّى عورةً اللَّهُ كشفَ المسلمِ أخيهِ عورةَ كشفَ ومن القيامةِ يومَ عورةً اللَّهُ سترَ المسلمِ أخيهِ عورةَ سترَ مَنْ

जो शख़्स अपने मुसलमान भाई की बरहनागी छिपाएगा तो अल्लाह तआला क़ियामत के दिन उसकी बरहनागी छिपाएगा और जो शख़्स अपने मुसलमान भाई का पर्दा फ़ाश करेगा तो अल्लाह तआला उसका पर्दा फ़ाश करेगा यहाँ तक कि उसे उसके घर के अंदर रुसवा कर देगा।

मुंज़िरी ने कहा कि सतरुल मुस्लिम से मुराद इंसान के उयूब की पर्दापोशी और उसके ज़ल्लात व हफ़वात (उसकी ग़लतियों, भूल-चूकों और कमियों को दूसरों के सामने ज़ाहिर न करना और उनकी पर्दापोशी करना) को छिपाना है।

अल्लाह तआला भी पर्दापोशी करने वाला है तो हम क्यों न इस सिफ़त से मुत्तसिफ़ हों जिसमें अपनी भलाई के साथ दूसरों की भलाई है। इससे राज़दानी का नुक़सान यह है कि इसमें अपने साथ दूसरे शख़्स के लिए भी परेशानी का बाइस है। नबी का फ़रमान है:

(4011:داود أبي صحيح) فليستترْ أحدُكم اغتسلَ فإذا والسترَ الحياءَ يُحبُّ ستيرٌ حييُّ وجلَّ عزَّ اللَّهُ إِنَّ

अल्लाह अज़्ज़ो-ओ-जल इंतिहाई हया वाला और पर्दापोश है, हया और पर्दापोशी को पसंद करता है सो तुममें से जब कोई ग़ुस्ल करने लगे तो पर्दा कर ले।

इन अहादीस से मालूम हुआ कि इंसान में कोई अख़्लाक़ी, मुआमिलाती, आइली (नस्ली) बुराई देखे तो ज़लील करने की नीयत से उसे लोगों में बयान न करे बल्कि उन्हें बुराई से बाज़ रहने की नसीहत करे और अल्लाह से डरने और तौबा करने की तलक़ीन करे।


(3) अमदन किसी का राज़ जानना: बाज़ लोग जान-बूझकर किसी के उयूब को जानने की कोशिश करता है, टोह में लगा रहता है, जासूसी करता है बल्कि छिप-छिपकर लोगों की बातें सुना करता है ऐसे लोगों के लिए हलाकत ही हलाकत है। अल्लाह तआला ने किसी की जासूसी करने, उसके टोह में लगने से मना किया है। जो छिप-छिपकर दूसरों की बातें सुनता है देखें किस क़दर शदीद वईद आई है, नबी फ़रमाते हैं:

(7042:البخاري صحيح) القيامةِ يومَ الآنكُ أُذنهِ في صُبَّ ، منهُ يفرُّونَ أو ، كارهونَ له وهم ، قومِ حديثِ إلى استمعَ من

जिस शख़्स ने किसी क़ौम की बातों पर कान लगाया हालांकि वे उसे नापसंद समझते हों या वे उससे राह-ए-फ़रार इख़्तियार करते हों तो क़ियामत के दिन उसके कानों में सीसा पिघलाकर डाला जाएगा।

यह ऐब औरतों में बहुत ज़्यादा है, अल्लाह की पनाह इस बुरी ख़सलत व रज़ील हरकत से। लोगों की बातें छिप-छिपकर इसलिए सुनी जाती हैं ताकि उन्हें लोगों में आम किया जाए और उसे रुसवा किया जाए। ऐसे लोग ख़ुद उस दिन और उस जगह रुसवा होंगे जिस दिन और जिस जगह सारे जहान वाले जमा होंगे।


(4) बग़ैर सबूत के किसी की बुराई बयान करना: अल्लाह और उसके रसूल ने तो इंसानों के उयूब पर पर्दा डालने की तरग़ीब दी है और जो लोग यूँही दूसरे मुसलमानों को बदनाम करते हैं, सरेआम उनकी इज़्ज़त उछालते हैं, बग़ैर किसी सबूत के तरह-तरह के इल्ज़ामात आयद करते हैं, ऐसा करना बोहतान के जुमरे में है और ऐसे लोग जहन्नुमियों की पीप पिएँगे। नबी का फ़रमान है:

(3597:داود أبي صحيح) قالَ ممَّا يخرجُ حتَّى الخبالِ ردغةَ اللَّهُ أسكنَهُ فيهِ ليسَ ما مؤمنٍ في قالَ مَنْ

जिसने किसी मोमिन के बारे में कोई ऐसी बात कही जो उसमें नहीं थी तो अल्लाह उसे जहन्नुमियों की पीप में डालेगा (वह उसी का मुस्तहिक रहेगा) यहाँ तक कि अपनी बात से बाज़ आ जाए।


लोगों के भेद खोलने और राज़ फ़ाश करने की सज़ाएँ:

नबी ने हज़रत आइशा और हज़रत हफ़्सा रज़ियल्लाहु अन्हुमा से राज़ की एक बात की और उनको इस बात पर अमीन बनाया मगर उन्होंने रसूलुल्लाह के राज़ को फ़ाश कर दिया तो अल्लाह तआला ने उन दोनों उम्महातुल मोमिनीन की सरज़निश की और तौबा करने का हुक्म देते हुए फ़रमाया:

(4:التحريم) ظهيرٌ ذلكَ بَعدُ وَالْمَلَائِكَةُ وَالْمُؤْمِنِينَ مَوْلَاهُ هُوَ اللَّهُ فَإِنَّ عَلَيْهِ تَظَاهَرَا وَإِنْ قُلُوبُكُمَا صَغَتْ فَقَدْ اللَّهِ إِلَى تَتُوبَا إِنْ

(ऐ नबी की दोनों बीवियो!) अगर तुम दोनों अल्लाह के सामने तौबा कर लो (तो बहुत बेहतर है) यक़ीनन तुम्हारे दिल झुक पड़े हैं और अगर तुम नबी के ख़िलाफ़ एक-दूसरी की मदद करोगी तो यक़ीनन उसका कारसाज़ अल्लाह है और जिब्रील हैं और नेक अहले ईमान और उनके अलावा फ़रिश्ते भी मदद करने वाले हैं।

राज़ एक अमानत है उसका बयान करने वाला ख़ाइन है और जो ख़ाइन की सज़ा है वह राज़ अफ़्शा करने वाले को भी मिलेगी।

हसन बसरी से मरवी है:

(404:الدنيا ابي لابن اللسان وآداب الصمت) أخيكَ بسرَّ تُحدِّثَ أنْ الخيانةَ من إنَّ

ख़ियानत में से यह है कि तुम अपने भाई का राज़ फ़ाश कर दो।

और नबी का फ़रमान भी है:

(1959:الترمذي صحيح) أمانةٌ فهي التفتَ ثمَّ الحديثَ الرجلُ حدَّثَ إذا

जब कोई आदमी तुमसे कोई बात बयान करे फिर (उसे राज़ में रखने के लिए) दाएँ-बाएँ मुड़कर देखे तो वह बात तुम्हारे पास अमानत है।

दूसरा अमानत में ख़ियानत करने की सज़ा जहन्नुम भी हो सकती है। इमाम बुख़ारी रहमतुल्लाह अलैह ने तअलीक़न बयान किया है कि नबी ने फ़रमाया: النار في الخديعةُ المكرُ

यानी धोखा देना जहन्नुम में ले जाएगा। 

शैख़ अल्बानी ने भी "النار في والخديعة المكر" को सहीह कहा है कि मक्र-ओ-फ़रेब जहन्नुम में ले जाने का सबब है।


राज़ एक अमानत है उसका ज़ाहिर करना गोया चुग़ली करना है और चुग़लख़ोरों की सज़ा जहन्नुम है।

नबी का फ़रमान है:

(6056:البخاري صحيح) قتات الجنة يدخل لا

चुग़लख़ोर जन्नत में नहीं जाएगा।

ज़ौजियत के मुताल्लिक़ राज़ फ़ाश करने वाला ख़्वाह शौहर हो या कोई दूसरा चुग़लख़ोर क़ियामत में अल्लाह के नज़दीक सबसे बुरा इंसान होगा। नबी का फ़रमान है:

(1437:مسلم صحيح) سرَّها ينشُرُ ثمَّ إليهِ، وتُفضي امرأتَهُ، إلى يُفضي الرَّجلُ القِيامةِ، يومَ منزلةً اللَّهُ عندَ الناسِ أشرَّ من إنَّ

क़ियामत के दिन, अल्लाह के यहाँ लोगों में मर्तबे के ऐतिबार से बदतरीन वह आदमी होगा जो अपनी बीवी के पास ख़लवत में जाता है और वह उसके पास ख़लवत में आती है फिर वह (आदमी) उसका राज़ अफ़्शा कर देता है।

इस सिलसिले में बहुत सारे नुसूस हैं सबको यहाँ इकट्ठा करना मुश्किल है, हमें सिर्फ़ असल हक़्क़ जानना है इसके लिए ये सारे नुसूस काफ़ी हैं अब मसला यह रह जाता है कि किसी के राज़ की हिफ़ाज़त का तरीक़ा क्या है? बहुत आसान तरीक़ा है अपनी ज़बान की हिफ़ाज़त करें और लोगों के मुआमिलात में ख़ामोशी इख़्तियार करें। नबी का फ़रमान है:

(2501:الترمذي صحيح) نجا صمتَ مَنْ

जिसने ख़ामोशी इख़्तियार की उसने नजात पा ली।

ख़ामोशी बहुत ही उम्दा इलाज है ज़बान की मुश्किलों व सूऊबात (परेशानियों) का, इसीलिए उसकी हिफ़ाज़त पर जन्नत की ज़मानत दी गई है, नबी करीम का फ़रमान है:

(6807:البخاري صحيح) بالجنة له توكَّلتُ لحبيهِ بينَ وما رجليهِ بينَ ما لي توكَّلَ من

जिसने मुझे अपने दोनों पाँव के दरमियान (शर्मगाह) और अपने दोनों जबड़ों के दरमियान (ज़बान) की ज़मानत दी तो मैं उसे जन्नत की ज़मानत देता हूँ।


उमर बिन अब्दुल अज़ीज़ रहमतुल्लाह अलैह का निहायत ही उम्दा क़ौल है:

(للماوردي والدين الدنيا ادب) سرَّه مفتاح امرى كلُّ فليحفظ مفاتيحها، والألسن أقفالها، والألمن الأسرار، وأوعية القلوب

दिल राज़ों का बर्तन है, दोनों होंठ उसका ताला है और ज़बान उसकी कुंजी है पस हर आदमी अपने राज़ की कुंजी की हिफ़ाज़त करे यानी अपनी ज़बान की हिफ़ाज़त करे।


जिसने किसी का राज़ फ़ाश किया उसका हुक्म:

हमें मालूम हो गया कि राज़ अमानत है उसका ज़ाहिर करना ख़ियानत और गुनाह-ए-कबीरा है। जिसने किसी के साथ इस क़िस्म का मुआमिला किया उसे चाहिए कि अल्लाह तआला से सच्ची तौबा करे और राज़ फ़ाश करने वाले को उसके मुताल्लिक़ ख़बर हो गई हो तो उससे भी माफ़ी माँगे साथ ही अगले से किसी और से उसके अदम-ए-इज़्हार का वादा ले नक़द इल्ज़ामी अम्र हो तो उसकी तर्दीद करे और हुक़ूक़ का मुआमिला हो तो तस्फ़िया करे।


वह उमूर जिनको ज़ाहिर करना है:

ऊपर जिन मसाइल का ज़िक्र है उनमें इंसान के किसी मख़्फ़ी राज़ की बात, बुराई की बात या हर वह बात जिसे वह छिपाना पसंद करता है उसका इज़्हार करना राज़ फ़ाश करने में शामिल है ताहम कुछ ऐसे काम हैं जिनको बयान करने का हुक्म दिया गया है, उनमें कई बातें हैं।


(1) अलानिया बुराई करने वाला: कोई शख़्स अलानिया तौर पर बुराई का इर्तिकाब करता है, उसे लोगों के सामने फ़ख़्र से बयान करता है तो यह ऐसा शख़्स है जिससे अल्लाह तआला माफ़ी को भी उठा लेता है। नबी का फ़रमान है:

فلاُنٌ يا : فيقولُ ، اللَّهُ سترَهُ وقد يصبحُ ثمَّ ، عملاً بالليلِ الرَّجلُ يعملُ أنَّ المُجاهِرِينَ إلاَّ مُعافًى أُمَّتي كلُّ

(6069:البخاري صحيح ) عنه ُ اللَّهُ سترَ يكشِفُ ويصبحُ ، ربُّهُ يسترَهُ باتَ وقد ، وكذا كذا البارحةَ عملتُ ،

मेरी तमाम उम्मत को माफ़ किया जाएगा सिवाए गुनाहों को खुलमखुल्ला करने वालों के और गुनाहों को खुलमखुल्ला करने में यह भी शामिल है कि एक शख़्स रात को कोई (गुनाह का) काम करे और इसके बावजूद कि अल्लाह ने उसके गुनाह को छिपा दिया है मगर सुबह होने पर वह कहने लगे कि ऐ फ़ुलाँ! मैंने कल रात फ़ुलाँ-फ़ुलाँ बुरा काम किया था। रात गुज़र गई थी और उसके रब ने उसका गुनाह छिपाए रखा, लेकिन जब सुबह हुई तो वह ख़ुद अल्लाह के पर्दे को खोलने लगा।

ऐसे शख़्स की पर्दापोशी नहीं की जाएगी जो दूसरों के सामने बुराई का इज़्हार करे मसलन ढिठाई से लोगों के सामने शराब पिए या ज़िना करके मज़े लेकर लोगों में बयान करे, उसने तो ख़ुद अपनी मअसियत ज़ाहिर कर दी।


(2) गवाही देना: इसी तरह किसी के हक़ में गवाही तलब की जाए तो जो अपनी आँखों से देखा है उसे बयान करे, यहाँ पर छिपाना जाइज़ नहीं है। अल्लाह तआला का फ़रमान है:

(283:البقرة) قَلْبُهُ آثِمٌ فَإِنَّهُ يَكْتُمْهَا وَمَنْ الشَّهَادَةَ تَكْتُمُوا وَلَا

और गवाही को न छिपाओ और जो उसे छिपा ले वह गुनाहगार दिल वाला है।


क्या मस्लहत के तहत राज़ खोलना जाइज़ है?

किसी का ऐसा राज़ ज़ाहिर करना जिससे उसको ज़रर (नुक़सान) लाहिक़ हो सकता हो जाइज़ नहीं है और नुक़सान न हो तब भी इहानत की वजह से जाइज़ नहीं है अलबत्ता कभी बामक़सद मस्लहत के तहत राज़ फ़ाश किया जा सकता है जैसा कि यूसुफ़ अलैहिस्सलाम पर अज़ीज़-ए-मिस्र की बीवी ने बुराई का इल्ज़ाम लगाया तो यूसुफ़ अलैहिस्सलाम ने उस औरत की पोल खोलते हुए कहा, अल्लाह का फ़रमान है:

(26:يوسف) نَفْسِي عَنْ رَاوَدَتْنِي هِيَ

यूसुफ़ ने कहा यह औरत ही मुझे फुसला रही थी।

ऐसा कोई आदमी जो फ़र्द व समाज के लिए ख़तरा का बाइस हो, उसकी शरअंगीज़ी किसी शख़्स को या पूरे समाज को नुक़सान पहुँचा रही हो तो ऐसे शरअंगीज़ आदमी की हक़ीक़त से पर्दा उठाने में हरज नहीं ताकि उसके शर से महफ़ूज़ रहा जा सके।

अल्लाह तआला हमें दूसरों के राज़ की हिफ़ाज़त, उनके उयूब की पर्दापोशी करने की तौफ़ीक़ दे और हमारे अंदर अपना ख़ौफ़ पैदा करके आमाल-ए-सालिहा की रग़बत और बुराई से तनफ़्फ़ुर पैदा कर दे। आमीन


Team Islamic Theology

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Subscribe

Follow Us

WhatsApp
Chat With Us
WhatsApp
WhatsApp Chat ×

Assalamu Alaikum 👋
How can we help you?

Start Chat