Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah (Part-11)

Namaziyon Ki Aam Ghalatiyan Aur Unki Islaah (Part-11)

नमाज़ियों की आम गलतियाँ और उनकी इस्लाह

पार्ट-11

बिस्मिल्लाह हिर्रहमान निर्रहीम...

[41] नमाज़ में रुकू व सुजूद में इमाम पर सबक़त ले जाना:

قَالَ ﷺ: أَيُّهَا النَّاسُ إِنِّي إِمَامُكُمْ فَلَا تَسْبِقُونِي بِالرُّكُوعِ وَلَا بِالسُّجُودِ وَلَا بِالْقِيَامِ وَلَا بِالْانْصِرَافِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "ऐ लोगो, मैं तुम्हारा इमाम हूँ। लिहाज़ा मुझसे पहले रुकू और सजदा न करो, और न ही क़ियाम और सलाम में मुझसे आगे बढ़ो।" (मुस्लिम: अस-सलाह 112 - (426)) - अन अनस

قَالَ ﷺ: مَا يَأْمَنُ الَّذِي يَرْفَعُ رَأْسَهُ فِي صَلَاتِهِ قَبْلَ الْإِمَامِ أَنْ يُحَوِّلَ اللَّهُ صُورَتَهُ فِي صُورَةِ حِمَارٍ؟

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जो शख़्स इमाम से पहले (रुकू और सजदे से) सर उठाता है, क्या वो इस बात से नहीं डरता कि अल्लाह तआला उसकी सूरत बदलकर गधे की सूरत बना दे?" (मुस्लिम: अस-सलाह 115 - (427)) - अन अबू हुरैरह

★ नमाज़-ए-बा-जमाअत में रुकू, सुजूद या दीगर अफ़आल में इमाम से पहले आगे बढ़ जाना या सबक़त करना हराम और सख्त गुनाह है।
★ इमाम के पूरा झुकने या सजदे में जाने के बाद ही मुक़्तदी को अमल करना चाहिए।


[42] जमाअत में शरीक होने के लिए इमाम के सजदे से खड़े होने तक इंतज़ार करना:

قَالَ ﷺ: إِذَا وَجَدْتُمُ الْإِمَامَ سَاجِدًا فَاسْجُدُوا أَوْ رَاكِعًا فَارْكَعُوا أَوْ قَائِمًا فَقُومُوا وَلَا تَعْتُدُوا بِالسُّجُودِ إِذَا لَمْ تُدْرِكُوا الرَّكْعَةَ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जब तुम इमाम को सजदे में पाओ तो तुम भी सजदा करो, या रुकू में पाओ तो तुम भी रुकू करो, या क़ियाम में पाओ तो तुम भी क़ियाम करो। और अगर तुम्हें रुकू न मिले तो सजदों को शुमार न करो।" (अख़रजहू इसहाक़ बिन मन्सूर अल-मरवज़ी फ़ी ((मसाइल अहमद व इसहाक़)) - अन इब्न मुग़फ़्फ़ल अल-मुज़नी) [अस्-सहीहा 1188] व नहवुहू इंद अबू दाऊद (सहीह)

قَالَ ﷺ: إِذَا أَتَى أَحَدُكُمُ الصَّلَاةَ وَالْإِمَامُ عَلَى حَالٍ فَلْيَصْنَعْ كَمَا يَصْنَعُ الْإِمَامُ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जब तुम में से कोई शख़्स (नमाज़ के लिए) आए और इमाम को किसी हाल में पाए तो उसे चाहिए कि वही करे जो इमाम कर रहा है।" (तिर्मिज़ी) - अन अली व मआज़ [सहीह अल-जामिअ 261] (सहीह)

★ मस्जिद में देर से पहुँचने पर अगर जमाअत रुकू या सजदे में हो, तो बाहर खड़े होकर इंतज़ार करने के बजाय फ़ौरन इमाम की हालत के मुताबिक़ सफ़ में शामिल हो जाना चाहिए।
★ इमाम के साथ मिलने वाला वो लम्हा भी सवाब का ज़रिया बनता है।


[43] इमाम की भूल पर सुब्हान-अल्लाह की बजाय अल्लाहू-अकबर कहना:

قَالَ رَسُولُ اللَّهِ ﷺ: مَنْ رَابَهُ شَيْءٌ فِي صَلَاتِهِ فَلْيُسَبِّحْ فَإِنَّهُ إِذَا سَبَّحَ الْتُفِتَ إِلَيْهِ وَإِنَّمَا التَّصْفِيقُ لِلنِّسَاءِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जिस शख़्स को नमाज़ में कोई मामला पेश आए तो वो सुब्हान-अल्लाह कहे। इस लिए कि जब वो सुब्हान-अल्लाह कहेगा तो (इमाम) उसकी तरफ़ ज़रूर मुतवज्जे होगा। और तस्फ़ीक़ [यानी हाथ की पुश्त पर हाथ मारना] औरतों के लिए है।" (बुख़ारी: अल-अज़ान 684 - मुस्लिम: अस-सलाह 102 - (421)) - अन सहल बिन साद अस-साइदी व फ़ीही क़िस्साह

قَالَ ﷺ: التَّسْبِيحُ لِلرِّجَالِ وَالتَّصْفِيقُ لِلنِّسَاءِ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "तस्बीह (यानी सुब्हान-अल्लाह कहना) मर्दों के लिए है और तस्फ़ीक़ (यानी हाथ की पुश्त पर हाथ मारना) औरतों के लिए है।" (बुख़ारी: अल-जुमुआ 1203 - मुस्लिम: अस-सलाह 641) - अन अबू हुरैरह

★ नमाज़ के दौरान अगर इमाम को कोई ग़लती या भूल हो जाए, तो मर्दों को ज़बान से "सुब्हान-अल्लाह" कहकर लुक़्मा देना चाहिए।
★ इसकी जगह अल्लाहू-अकबर कहना या आवाज़ लगाना सुन्नत के ख़िलाफ़ है।


[44] नमाज़ के बाद इज्तेमाई दुआ करना:

قَالَ رَسُولُ اللَّهِ ﷺ: مَنْ عَمِلَ عَمَلًا لَيْسَ عَلَيْهِ أَمْرُنَا فَهُوَ رَدٌّ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जो शख़्स कोई ऐसा अमल करे जिसका हम ने हुक्म नहीं दिया वो ना-क़ाबिल-ए-क़बूल है।" (बुख़ारी: अल-एअतिसाम बिल-किताब वस्सन्नह: बाब इज़ा इज्तहदा अल-आमिल औ अल-हाकिम फ़-अख़तअ (तलीक़न) - मुस्लिम: अल-अक़ज़िया 18 - (1718)) - अन आयशा

قَالَ ﷺ: مَنْ أَحْدَثَ فِي أَمْرِنَا هَذَا مَا لَيْسَ فِيهِ فَهُوَ رَدٌّ

अल्लाह के रसूल ﷺ ने फ़रमाया: "जो हमारे इस दीन में कोई ऐसी चीज़ निकाले जो इस में नहीं थी वो क़ाबिल-ए-रद्द है। यह बुख़ारी की रिवायत के अलफ़ाज़ हैं। और मुस्लिम की रिवायत में इस तरह है: जो हमारे इस दीन में कोई ऐसी चीज़ निकाले जो उस में से न हो वो ना-क़ाबिल-ए-क़बूल है।" (हाज़ा लफ़्ज़ुल बुख़ारी वल-मुस्लिम) (बुख़ारी: अस-सुलह 2697 - मुस्लिम: अल-अक़ज़िया 17 - (1718)) - अन आयशा

★ फ़र्ज़ नमाज़ के फ़ौरन बाद इमाम और मुक़्तदियों का मिलकर हाथ उठाकर इज्तेमाई (कलेक्टिव) दुआ माँगना नबी करीम ﷺ या सहाबा से साबित नहीं है।
★ हर शख़्स को अपनी ज़ाती दुआएँ अकेलेपन में आहिस्ता आवाज़ से करनी चाहिए।


By Team Islamic Theology

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Subscribe

Follow Us

WhatsApp
Chat With Us
WhatsApp
WhatsApp Chat ×

Assalamu Alaikum 👋
How can we help you?

Start Chat