सीरत-ए सय्यदना अली बिन अबी तालिब रज़ियल्लाहु अन्हु
[तहरीर नंबर 16]
18. ख़ुद अली (रज़ि.) की ज़बानी: अबूबक्र व उमर की अफ़ज़लियत
अपनी ज़ात पर अबूबक्र और उ़मर रज़ियल्लाहु अन्हु की तर्जीह़ व अफ़ज़लियत ख़ुद अली (रज़ि.) की ज़बानी। इस सिलसिले में स़राह़त से अ़ली रज़ियल्लाहु अन्हु से मुत़अ़द्दद आसार व रिवायात साबित हैं।
मुहम्मद बिल अल्ह़नफ़िया रहमतुल्लाह अलैह का बयान है कि मैंने अपने वालिद अली रज़ियल्लाहु अन्हु से पूछा,
अल्लाह के रसूल ﷺ के बाद लोगों में सबसे अफ़ज़ल कौन है?
उन्होंने जवाब दिया: अबूबक्र
मैंने पूछा फिर कौन?
उन्होंने जवाब दिया: उ़मर चूँकि मैं डर रहा था कि उसके बाद उ़स्मान का नाम न ले लें, इसलिए मैंने कहा : फिर आप हैं?
उन्होंने कहा : मैं मुसलमानों का एक फ़र्द हूँ।
[सहीह बुख़ारी फ़ज़ाइल सहाबा: 3671]
एक बार अली रज़ियल्लाहु अन्हु ने फ़र्माया, क्या मैं तुम्हें नबी करीम ﷺ के बाद इस उम्मत के अफ़ज़लतरीन शख्स के मुताल्लिक़ न बताऊँ? वोह अबूबक्र रज़ियल्लाहु अन्हु हैं। फिर फ़र्माया क्या अबूबक्र रज़ियल्लाहु अन्हु के बाद इस उम्मत के सबसे अफ़ज़लतरीन फ़र्द की ख़बर न दूँ? वोह उ़मर रज़ियल्लाहु अन्हु हैं। [मुस्नद अहमद: 793 अहमद शाकिर ने इस हदीस की इस्नाद को सही कहा है]
अबू वाइल शफ़ीक़ बिन सलमा से रिवायत है कि सय्यदना अ़ली रज़ियल्लाहु अन्हु से कहा गया। क्या आप हमारे लिये किसी ख़लीफ़ा को नामज़द नहीं करेंगे? आप कहने लगे नबी करीम ﷺ ने अपना खलीफ़ा नामज़द नहीं किया था कि मैं किसी को नामज़द कर दूँ, ताहम अगर अल्लाह ने लोगों के साथ भलाई किया तो उन्हें मेरे बाद अपने सबसे बेहतर बन्दे पर जमा कर देगा, जैसेकि उन्हें नबी करीम ﷺ के बाद उनके सबसे बेहतर बन्दे पर मुत्तफ़िक़ कर दिया था। [अल्मुस्तैदरक: 4467 इमाम हाकिम और इमाम ज़हबी ने सहीहुल इस्नाद करार दिया है]
सय्यदना अली रज़ियल्लाहु अन्हु ने फ़र्माया अगर मैंने किसी से अबूबक्र व उमर ﷺ पर मुझे फ़ौक्रियत देते हुए और अफ़ज़ल कहते हुए सुना तो उस पर तोहमत की हृद जारी करूँगा। [फ़ज़ाइले सहाबा: 1/83 इसकी स़नद हसन दर्जे की है]
सय्यदना अ़ली रज़ियल्लाहु अन्हु का फर्मान है कि जो शख़्स एक बालिश्त ही मुसलमानों की जमाअत से अलग हुआ उसने इस्लाम का फंदा अपने गले से उतार फेंका। [मुसनफ़ इब्ने अबी शैबा: 15, 24 अबू तारिक अल्अज़दी से मुर्सलन मरवी है, वो सुदूक हैं और सनद के रिजाल सिका हैं]
इमाम इब्ने तैमिया रहमतुल्लाह अलैह फ़मति हैं: अली रज़ियल्लाहु अन्हु से बासनद तवातुर साबित है कि उन्होंने फ़र्माया इस उम्मत में नबी करीम ﷺ के बाद सबसे अफ़ज़ल शख्स अबूबक्र, फिर उमर रज़ियल्लाहु अन्हु हैं। यह रिवायत बहुत सी सनदों से साबित है, यहाँ तक कहा गया है कि इसकी तक़रीबन अस्सी (80) सनदें हैं और ऐसे ही आपसे ये क़ौल भी मरवी है कि आप फ़मति थे: अगर मेरे पास कोई ऐसा आदमी लाया गया जो अबूबक्र व उ़मर रज़ियल्लाहु अन्हु पर मुझे फ़ज़ीलत देता होगा तो मैं उस पर तोहमत की हद नाफ़िज़ करूँगा। [मिन्हाजुस्सुना: 3/162]
आपने ये बात कभी नहीं कही कि में अबूबक्र रज़ियल्लाहु अन्हु से ज़्यादा ख़िलाफ़त का हक़दार हूँ, बल्कि किसी ने भी किसी खास फ़र्द के सिलसिले में ये नहीं कहा कि वोह अबूबक्र रज़ियल्लाहु अन्हु से ज्यादा ख़िलाफ़त के हकदार है। ख़ानवादए रसूल के साथ इख़्तिस़ासे़ ख़िलाफ़त का वही शख़्स क़ाइल हो सकता है जिसमें जाहिलियत के आसार बाक़ी हों, ख़्वाह यो अरबी नस्ल हो, या फ़ारसी क्योंकि अहले अरब ज़मानए जाहिलियत में सरदारों ही के ख़ानवादए को क़ियादत के लिये मुक़द्दम करते थे। ऐसे ही अहले फ़ारस भी शाहे अजम के ख़ानवादए को आगे रखते थे, पस ख़ानवादए नुबुव्वत के बारे में भी ऐसी बातें किसी से मंकुल हैं तो इसका इशारा उसी तरफ़ है। [मिन्हाजुस्सुन्ना: 3/269]
gy

0 टिप्पणियाँ
कृपया कमेंट बॉक्स में कोई भी स्पैम लिंक न डालें।